Sunday, May 12, 2013

आखिर क्यों?






उजालों ने उसी को निशाना बनाया है
तारीकीयों ने जिसे हरदम सताया है

वक़्त के औराक़ दिन-ब-दिन मैले होते जा रहे हैं
हिन्द की बेटियों को दरिन्दों ने निशाना बनाया है

चलती बस में आबरू लूटी गई तो क्या हुआ
घर की दहलीज पर भी उन्हे तड़पाया गया है

मां, बहन, बीबी सबको प्यारी है
फिर भी बेटियों को कोख में मारा गया है

घर की जीनत उन्ही से है, ऐसा लोग कहते हैं
फिर न जाने क्यों उन्ही पे सितम ढ़ाया गया है

मां के क़दमों में जब जन्नत की बशारत है ‘सागर’
अखिर क्यों हर दौर में औरतों को ही सताया गया है।।

Wednesday, February 13, 2013

प्रेम दिवस

इस प्यर को मैं क्या नाम दूं
वेलेंटाइन डे या यूं कह लें कि प्रेम दिवस
प्यार करने का दिन या प्रेम के इजार करने का दिन या कुछ और?
मेरी समझ से परे....
आखिर प्यार तो प्यार होता है चाहे वह मां से हो,  भाई से या किसी और से!
प्रेम में प्रदर्शन या दिखावा करने की क्या जरूरत है। प्यार तो प्यर है बस प्यार!
कई दिनों से प्रेम दिवस का चिल्ल-पों सुनाई और दिखाई दे रहा है। फेसबुक पर या अखबारों में, वो भी एक खास तबके के बीच या यूं कह लें कि युवाओं में वो भी कस्बाई इलाकों की बनिस्बत शहरों व नगरों में ज्यादा है।
आखिर प्रेम सिर्फ युवाओं को ही करना चाहिए या सबको यह सवाल भी मेरे जेहन में कई दिनों से कौंध रहा है। प्रेम दिवस होना चाहिए मैं भी इसके पक्ष में हूं और आज के परिवेश में इसकी सख्त जरूरत है मगर इसका मकसद सिर्फ चन्द लोगों को अपने निजी ख्यालात व इजहारात जाहिर करने की बजाय अवाम के अन्दर आपसी अखलाक पैदा करना हो। चन्द रोजा रिश्ता बनाने व उसका नाजायज इस्तेमाल करने के वास्ते एक लड़का व एक लड़की वेलेंटाइन-डे मनाये तो यह प्यार का मजाक उड़ाने के सिवा कुछ नहीं हो सकता। आज समाज को जरूरत है प्यार के बुनियादी मतलब समझने का। क्या कहता है प्यार? इसके जाने बिना इसका मजाक उड़ाना बेहद अफसोसनाक है। मीरा ने भी प्यार किया था, गोपियों को भी प्यार था मगर उन्हे किसी वेलेंटाइन-डे की दरकार नहीं थी!
आज जरूरत है प्यार को सच्चे दिल से अपनाने की, प्यार के सतरंगी फूल सबके दिलों में खिलाने की। प्यार के कोमल एहसासों को बिखेरने व पुष्पित-पल्लवित करने का दिन अगर वेलेंटाइन-डे बने तो सार्थक होगा वर्ना सिर्फ और सिर्फ चोचलों व ढकोसलों से ज्यादा वेलेंटाइ-डे नही हो सकता।

Sunday, November 11, 2012

सागर उवाच

कैटल क्लास की दीवाली

 

शाम के वक्त चैपाल सज चुकी थी। रावण दहन के बाद मूर्ति विसर्जित कर लोग धीरे-धीरे चैपाल की जानिब मुखातिब हो रहे थे। दशहरा वाली सुबह ही काका ने जोखन को पूरे गांव में घूमकर मुनादि का हुक्म दे दिया था कि सभी कैटल क्लास के लोग विसर्जन के बाद दीवाली के बाबत चैपाल में हाजिर रहें। काका पेशानी पर हाथ रख कर शून्य में लीन थे कि जोखन ने आत्मघाती हमला बोल दिया... कौने फिकिर में लीन बाड़ा काका, चुप ससुरा का धमा चैकड़ी मचा रखले बाड़े... काका ने जोखन को डांटते हुए कहा। माहौल धीरे-धीरे धमाकों की गूंज में तब्दील हो चुका था। लोगों की कानाफूसी जोर पकड़ चुकी थी ऐसे में जोखन तपाक से बोल पड़ा... हे काका! अबकी दीवाली पर न त चाउर-चूड़ा होई नाहीं त घरीय-गोझिया क कउनो उम्मीद बा फिर तू काहें दीवाली के फिकिर में लीन बाड़ा। जोखन की बात से पूरा चैपाल सहमत था। माहौल में सियापा छा चुका था सभी लोग काका की तरफ ऐसे ध्यान लगाए बैठे थे मानो वो गांव के मुखिया नहीं मुल्क के मुखिया हों।
बात अगर त्यौहारों की हो तो उसमें चीनी का होना वैसे ही लाजमी है जैसे ससुराल में साली का होना वर्ना सब मजा किरकिरा। काफी देर बाद काका ने चुप्पी तोड़ी... प्यारे कैटल क्लास के भाईयों अबकी दीवाली में चीनी, चावल, चूड़ा, तेल, घी, मोमबत्ती व दीया में सादगी के लिए तैयार हो जाइए। बदलते वक्त के साथ हमें भी नई श्रेणी में रख दिया गया है, जहां हम पहले जनता जर्नादन की श्रेणी में थें मगर अब कैटल क्लास में आ गये हैं। ...तो अब हमें चीन, चावल, चूड़ा, गुझिया की जगह घास-भूसा, चारा से काम चलाना होगा ? जोखन ने सवाल दागा। आपने सही समझा... मैडम व सरदार जी के दौर में हमें नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा न! चीनी इस त्यौहारी मौसम में मीठान न घोलकर हमसब के घरों में जहर घोलने पर जो आमादा है। ऐसे में घरीया व गुझिया के कद्रदानों को चीनी की बेवफाई से शुगर का खतरा भी कम हो गया है। तभी तो पास बैठे अश्विनी बाबू ने एक मसल छेड़ी-

जश्न-ए-पूजा, जश्न-ए-दीवाली या फिर हो जश्न-ए-ईद
क्या मनाएंगे इन्हे? जो हैं सिर्फ चीनी के मूरीद।

माहौल में कुछ ताजगी का एहसास हुआ फिर बात आगे बढ़ चली। हां तो कैटल क्लास के भाईयों इस दीवाली हमारे घरों में अंधेरे का काला साम्राज्य ठीक उसी तरह कायम रहना चाहिए जैसे केन्द्र में यूपीए व वैष्विक बाजार में मंदी तथा हमारे मुल्क में महंगाई का है। सो हम सब सादगी का परिचय देने हुए न तो तेल-घी का दीप जलायेंगे न ही कैंडील। इस बार दीप नहीं दिल जलेंगे खाली, सादी होगी अपनी दीवाली।
हां तो कैटल क्लास के भाईयों आप पूरी तरह से तैयार हो जाएं अबकी दीवाली में घास-भूसा और चारा का लुत्फ उठाने के लिए तबेले के घुप अंधेरे में दीवाली को मनाने के लिए। हे काका... चारा त लालू भईया चाट गईलन, जोखन के इस सवाल पर चैपाल का माहौल धमाकाखेज हो गया। कानाफूसी व बतरस के बीच कोई कहता... अरे भाई कैटल क्लास में भी मारा-मारी है तो कोई लालू को कोसता, बात निकली है तो दूर तलक जायेगी सो काका ने माहौल को किसी तरह दीवालीया बनाया। महंगाई और मंदी का दौर है हम सबकी तो दीवाली सादी मनेंगी मगर कोइ शहर में जाकर भल मानूसों की दीवाली भी देखा है कैसे मनती है उनकी दीवाली? भौचकियाए लोग आपस में खुसर-फुसर करने लगे। सबकी निगाह अश्विनी बाबू पर जा टिकी। वहां तो हर रोज ही दशहरा, दीवाली मनता है काका। शहर में माल, बीयर बार, रेस्तरां, होटल आदि जगहों पर हमेशा होली व दीवाली का माहौल रहता है क्योंकि वहां आमदनी पैसा-रूपया नहीं डालर-पाउंड में होता है। तो वहां न दीवाली मनेगी कि यहां सूखे नहर व अकाल के माहौल में। फिर अश्विनी बाबू ने फरमाया-

कभी खुद पे, कभी हालात पे रोना आया
बात निकली है तो हर इक बात पे रोना आया।

इसके बाद चैपाल में काका का फैसला आया... अबकी दीवाली हम कैटल क्लास के लोग न तो चूड़ा-घरिया के चक्कर में रहेंगे ना ही दीया-बाती के। पूरे सादगी के साथ मनेगा दीवाली। न पटाखा, न धमाका सिर्फ और सिर्फ सियापा व सन्नाटा। शास्त्री व बापू के आदर्शें पर चलकर मंत्रीयों व संतरीयों को करारा जवाब देना है। सादगी का लंगोट पहनकर मैडम, मनमोहन व महंगाई का मुकाबला करना है! न पकवान, न स्नान और न ही खानपान। खालीपेट रहकर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना है साथ ही शुगर व शरद बाबू के प्रकोप से भी बचना है। रात में घुप अंधेरा रहे ताकि आइल सब्सीडी का बेजां नुक्सान न हो। दीप की जगह दिल जलाना है, सादगी से दीवाली मनाना है। इसके लिए कैटल क्लास के लोग तैयार हैं ना...? काका के आह्वाहन पर सबने हामी भरी। रात के स्याह तारीकी में जलते दिलों के साथ घर की जानिब कैटल क्लास के लोग हमवार हुए।

                                                                                                                     एम. अफसर खां सागर

Saturday, November 10, 2012

शहर-ए-बनारस

इतिहास से सामना....
1773 ई0 में निर्मित लाला खां का रौजा या मकबरा वाराणसी, उ0प्र0 के राजघाट स्थित मालवीय पुल के निकट एक बड़े आयताकार आंगन जिसके चारों तरफ मीनारें हैं बीच में स्थित है। यह एक गुंबद के आकार का विशाल भवन है। जिसकी छत को रंगीन ग्लेज्ड टाइल्सों से सजाया गया है। यह भारत के प्राचीन सभ्यताओं के अवशेषों में से एक है।
 
लाला खां रौजा, राजघाट, वाराणसी।

लाला खां रौजा, राजघाट, वाराणसी।

लाला खां रौजा, राजघाट, वाराणसी।

लाला खां रौजा, वाराणसी के आंगन में खुदाई के दौरान मिले अवशेष।

लाला खां रौजा, वाराणसी का मुख्य द्वारा।

लाला खां रौजा, वाराणसी के मुख्य द्वारा पर नक्काशी।

लाला खां रौजा, वाराणसी के मुख्य द्वारा पर अरबी भाषा में लिखा शिलापट्ट।

लाला खां रौजा, वाराणसी में निर्मित मीनार।

लाला खां रौजा से मालवीय पुल का नजारा।

Wednesday, October 24, 2012

मेला

विजयादश्मी का मेला....

मेले में केला

मेले में पकौडी
मेले में मिट्टी के खिलौने   
मेले में कोका कोला
मेले में गूड की जलेबी
मेले में रेली का रेला  
स्थान- दश्मी का पोखरा, धानापुर , जनपद-चन्दौली।
.... मेला, केला और झमेला, इन तीनों का अजीब संयोग है।
आखिर कैसे आप सोचते होंगे, तो सुनिए आप मेले में जाएं और केला ना देखें ये सम्भव नहीं, अगर केला दिख गया और मोल भाव में झमेला ना हो तो कहिएगा !
अरे भाई गांव का मेला गांव के लोग और उसमें औरतों का मजमा फिर बन गई बात। शाम के चार बजे एक भाई साहब ने फोन किया पांच साल से हमने मेला नहीं देखा चलिए देख आएं। मैं भी राजी हो गया। हम लोग चल दिए मेला देखने... एक किलो मीटर का पैदल सफर तय करके हम लोग पहुंचे मेला देखने। सबसे पहले हमारा सामना केला से हुआ। आगे बढें तो कोका कोला से रंग, पोखरे का पानी और शक्कर......।
फिर गूड की जलेबी और  मिट्टी के खिलौने, गुल्लक..।
बादाम, झाल- मुडी के साथ मेले का रेली-रेला।
हो गया भई मेला.....।

Tuesday, October 16, 2012

समाज सेवा

                                निःशुल्क चिकित्सा शिविर


अदनाना वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में रविवार, दिनांक- 09.09.2012  को कस्बा स्थित अमर वीर इण्टर कालेज के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूत रोग, जनरल फिजिषियन, दंत एवं मुख रोग तथा बाल रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग एक हजार मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की गयी।
शिविर का उद्घाटन करते हुए सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी बेहतर स्वास्थ सुविधाओं की कमी है, जिस वजह से गरीब, मजदूर व कमजोर तबके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सोसाइटी द्वारा निःषुल्क चिकित्सा षिविर का आयोजन कराना सराहनीय पहल है। उन्होने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। इससे नवयुवकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न मानवतावादी कार्यों की सराहना करते हुए खुद सदैव सहयोग का आष्वासन दिया।
सोसाइटी के प्रबन्धक एम0 अफसर खां सागर ने कहा कि शिविर का प्रमुख मकसद ग्रामीण इलाके के उन गरीब व असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध कराना है जो इससे वंचित रह जाते हैं। जनसेवा के बल पर समाज में व्याप्त असंतुलन को समाप्त किया जा सकता है। सोसाइटी का प्रयास है कि ग्रामीण समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ, वन संरक्षण, महिला कल्याण हेतु जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जगरूक किया जाए।
कार्यक्रम संयोजक डा0 विषाल सिंह ने शिविर में आये लोगों को स्वास्थ सम्बंधित जानकारी प्रदान की व आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।
शिविर में डा0 रत्ना राय, डा0 धीरेन्द्र सिंह, डा0 अखिलेष सिंह, डा0 षैलेन्द्र सिंह, डा0 कुवंर सतीष, डा0 पंचम, डा0 ज्योति बसु, डा0 प्रमोद, डा0 पवन, डा0 कुमुदरंजन, डा0 विषाल सिंह, डा0 डी0 के0 षुक्ला, एवं डा0 आकाश चन्द पाण्डेय ने मरीजों का इलाज किया।
इस दौरान कालेज के प्राचार्य छेदी सिंह, रविन्द्र सिंह, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, शाह आलम खां, गृहषंकर सिंह, इम्तियाज, विवेक यादव, बदरे आलम खां, अंगद यादव, सर्फुद्दीन, इरफान, हामिद, नदीम, सज्जाद, कुर्बान, मुरारी, नन्दू यादव, तबरेज खां साहब सहित सैकडों गणमान्य लोग लोग मौजूद थे।

Sunday, April 15, 2012

उम्मीद

धानापुर विधानसभा बने रहने की उम्मीद बरकरार

चुनाव आयोग द्वारा सन् 2008 में विधानसभा के परिसीमन के दौरान धानापुर विधानसभा का नाम बदलकर सैयदराजा कर दिया गया था। इसके उपरान्त धानापुर के लोगों ने 16 अगस्त 1942 के आन्दोलन के शहीदों से प्रेरणा लेकर धानापुर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। नाम बदलने के लिए समिति के लोग लगातार जन जागरण कर हाईकोर्ट जाने की तैयारी किया।
इस कड़ी में सरकार व चुनाव आयोग को पंजीकृत डाक के माध्म से धानापुर विधानसभा का नाम यथावत रखने का गुहार लगाते रहें। जब समिति के गुहार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो विगत 09 अप्रैल 2012 को उच्च न्यायालय के समक्ष एक जनहित याचिका दाखिल कर धानापुर विधानसभा का नाम बदलने का आग्रह किया गया। जिसकी सुनवाई 12 अप्रैल 2012 को न्यायधीश द्वय माननीय आर के अग्रवाल व निय माथुर द्वारा की गयी।
सुनवाई के दौरान दोनो पक्ष के वकीलों ने अपने तर्क रखें। जिसमें संघर्ष समिति के वकील द्वारा क्षेत्र की जनता का आत्मीय लगाव धानापुर के नाम के प्रति दर्शते हुए बताया कि धानापुर सिर्फ एक जगह का नाम नहीं बल्कि शहीदों की धरती है। धानापुर के नाम के साथ लाखें लोगों की आस्था जुडी है। दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायधीश द्वय ने शासकीय अधिवक्ता को सरकार का पक्ष रखने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।
इस आदेश के बाद धानापुर के लोगों में हर्ष के साथ न्याय मिलने की आस में नाम बदले की उम्मीद जागी है।