Friday, September 23, 2011

आयोजन


रेलवे का राजभाषा पखवारा-2011 सम्पन्न

जख्म तो मिलते हैं पर दवा नहीं मिलती

पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मण्डल के प्लांट डिपो इंजिनीयरिंग कारखाना के तत्वाधान में 14 से 21 सितंबर तक हिन्दी पखवारा-2011 मनाया गया। पखवारा के समापन समारोह में 21 सिंतंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्द प्रदर्शनी, गीत-संगीत व कवि सम्मेलन शामिल है।


कवि सम्मेलन का आगाज मुख्य कारखाना प्रबन्धक राजेश कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यर्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद गोरखपुर दूरदर्शन के मोहन तिवारी ने सरस्वती वंदना सहित विभिन्न भजनों से दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में युवा कवि व शायर एम. अफसर खां ‘सागर’ ने अपनी रचना आजकल के लोगों में वफा क्यों नहीं मिलती, जख्म तो मिलते हैं मगर दवा नहीं मिलती व महलों में रहने वाले फुटपाथों का दर्द न जाने, बदहाली की इस सुरत को कैसे भला विकास लिखूंगा सुनाकर वर्तमान सामाजिक परिवेष पर कटाक्ष किया। कवि विजय बुद्धिहीन ने हिन्दी हिन्दुस्तान हमारा हमको है प्राणें से प्यारा और मुस्लिम फकीर, पीर ने काषी को संवारा; तुलसी, कबीर, सूर ने अल्लाह को पुकार सुनाकर समप्रदायिकता पर करारा प्रहार किया। वाराणसी से आये नागरी प्रचारणी पत्रिका के संपादक ब्रजेष चन्द पाण्डेय ने जहां गांधी को भी गोली मारी गयी; कोई अन्ना हजारे को क्या समझाए, भ्रष्टाचार की जड़ तो इस हिमालय में है किसी की हिम्मत है जो इस हिमालय पर आये सुनाया। इलाहाबाद से आये हास्य कवि डा0 अनिल चौबे ने जितनी दाल रोटी पाकिस्तान खाता है; उतनी की बिहारी खैनी थूक देते हैं व लालू राबड़ी जो इस्लामाबाद चले जायें तो इस्लामाबाद भैंस का तबेला बन जाएगा और पाक की हिना है कभी रांग नहीं ला सकेगी, हाथ लगाओगे विस्फोट कर जायेगी सुनाकर श्रोताओे को हंसे पर मजबूर कर दिया।


इस दौरान राजेश कुमार अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से आहवाहन किया कि हम अपनी राज भाषा को दिल से अपनायें। हिन्दी हमारी सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी है। इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। अब वक्त आ गया है कि हिन्दी का विस्तार विष्व स्तर पर किया है। प्लाण्ट डिपो के अधिशासी इंजिनीयर विजय कुमार मिश्र ने आये हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Thursday, August 18, 2011

सैर

प्रकृति के अनमोल नजारों का हसीन सफर




सैर कर दुनियां की गाफिल जिन्दगानी फिर कहां
गर जिन्दगानी भी रही तो ये जवानी फिर कहां!

आप अगर चाहते हैं कि प्रकृति के अनमोल नजारों, इतिहास व तिलिस्म के स्वर्णिम यादों के सफर का लुत्फ उठाना तो एक बार जरूर चकिया की जानिब रूख करिए। यहां आपकों मिलेगा चन्द्रकान्ता की अमर प्रेम कहानी की निशानियां राजदरी, देवदरी और विन्दम्फाल जैसे मनमोहक जल प्रपात। गहडवाल राजपूत राजवंश के स्वर्णिम इतिहास भी विंध्य पर्वत श्रृंखला की इन्ही पहाड़ियों में ध्वंसावशेष के रूप में बिखरे पड़े हैं। दरअसल विंध्यपर्वत श्रृंखला की गोद में बसा उत्तर प्रदेश का जनपद चन्दौली की चकिया तहसील अपने गोद में न जाने कितने रहस्य और तिलिस्म दफन किए है।



बात अगर जल प्रपातों व जलाषयों की हो तो चकिया के औरवाटांड ग्राम के पास कर्मनाशा नदी पर 58 मीटर उचां सुन्दर जल प्रपात है जिसे बड़ी दरी के नाम से जाना जाता है। इसी समीप नौगढ़ बांध का निर्माण सन् 1957-58 में हुआ है, जिसका क्षेत्रफल 19.6 वर्ग किलोमीटर में है। जिसका पानी एक-दूसरे बांधों से जुडे मूंसाखाड़ व लतीफशाह जलाशयों में जाता है। यहां का नजारा बेहद हसीन व सुहाना होता है। दूसरी नदी चन्द्रप्रभा है जिसका उद्गम स्थल पडोसी जनपद मिर्जापुर में है, यह नदी पहाड़ी मार्ग से लहराती व बलखाती हुई दो जल प्रपातों देवदरी व राजदरी के बीच से तकरीबन 400 फीट नीचे उतरती है। इन प्रपातों का दृष्य अत्यन्त आकर्षक एवं मनोहारी होने के कारण आमोद-प्रमोद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जिसकी वजह से बारिश के मौसम में पर्यटकों का जमावडा देखने को मिलता है।

Monday, August 8, 2011

सिर्फ याद बाकी


चली गयीं कोटला साहब...

मौत जिंदगी का वक्फा है

यानी आगे चलेंगे दम लेकर।

आज सुबह के वक्त हमारा पूरा परिवार जब सेहरी की तैयारी में था कि अचानक सालों से बीमार हमारी नानी जाहिरून निशा इस फानी दुनियां से भोर के तीन बजकर पांच मिनट पर कभी ना खत्म होने वाली दुनियां में चली गयीं। मौत जोकि शश्वत सत्य है। इस पर किसी का जोर नहींए क्या राजा क्या रंक सब एक समान। नानी कैंसर से पिछले दस सालों से बीमार थी मगर उसने कभी तकलीफ को जाहिर नहीं किया।

मैं अक्सर उसे कोटला साहब कहके पुकारता था वो खुश हो जाती। पूछने पर की ऐनी प्राब्लम तो कहती नो प्राब्लम। जिंदगी की तमाम तल्खियें से गुजरने के बाद भी नानी ने कभी दुख का इजहार तक नहीं किया। आज हम उन्हे सुपुर्दे खाक कर आयें। सुपुर्दे खाक किया अपने अरमानों को, अपनी खुशियों को। मैं अभी सोच रहा हूं अब कहां मिलेंगी कोटला साहब। किससे कहूंगा कि आज मुझे कुत्ते ने सींग मार दिया। किससे पूछूंगा कि खजूरिया साहब कहां है। आज दिल रो दिया कोटला साहब को याद कर के। आखिर मौत ही सच है बाकी सब झूठ। अब तो यादें ही बाकी हैं कोटला साहब की। कोटला सहब माफ करीयेगा अगर मुझे कुछ खता हुई होगी।

अल्लाह हाफिज कोटला साहब।

शायद अब कभी ना मिल सकुं की पूछुं जर्मन साहब कैसे हैं?

खुदा आपको जन्नत में जगह दे।

मुठठीयों में खाक लेकर दोस्त आए वक्त-ए-दफन

जिन्दगी भर की मुहब्बत का सिला देने लगे।

Monday, July 11, 2011

Main aur Mera Idol


Navbharat Youth World Ne
12 Julye ke ank me Mujhe
Main aur Mera Idol
Ratan Tata ji ke saath Chuna hai.

मीडिया के लोगों का साथ मिले

हिन्दी जर्नलिस्ट असोसिएषन ने मुझे उत्तर प्रदेष का संयोजक मनोनीत किया है। मैं कोषिष करूंगा कि सभी मीडिया के लोगों का साथ मिले और हम अपने अधिकार को पा सकें।

Monday, June 13, 2011

त्याग

विज्ञान से वेद कि जानिब
आज भी कुछ लोग एसे हैं जो समाज के लिए सब कुछ त्याग कर धर्म और आध्यात्म की जानिब निकल जाते है।
एसे ही हैं सुशांत मुनि, जो कंप्यूटर कि शिक्षा लेने के बाद भी आध्यात्म कि जानिब आ निकले हैं। इंडिया न्यूज़ पत्रिका के 17 जून 2011 के अंक में छपी मेरी ये रिपोर्ट...