Monday, February 21, 2011

आमद

लो मै आ गया....


ये तो होना ही था। आज़म खान की वापसी से जहाँ मुलायम सिंह काफी गदगद हैं वहीँ लोकमंच के मुखिया अमर सिंह काफी आहात। न जाने कब मुह खोलेंगे अमर सिंह, धमकी खूब देते हैं। अंधे को क्या चाहिए बस दो आँखें। आज़म खान के आने से नेता जी काफी उत्साहित हैं, चेहरा खिल गया है,खिसकते मुस्लिम वोट की आस बढ़ी है। कसीदे पढ़े जा रहे हैं, पुरानी दोस्ती का हवाला दिया जा रहा है, मगर क्या गुल खिलेगा चुनाव में देखना है। पेश है बुलंद इंडिया मैगज़ीन के दिसम्बर 2010 में प्रस्तुत मेरा आलेख....

आकलन

मुश्किल में मुलायम...



सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव उड़ी जहाज क पंछी जहाज पर आये। विगत लोकसभा चुनाव में कल्याण सिंह को ले आये की शायद पी. एम. का पद मिल जाये मगर दाव उल्टा पड़ गया, बेस वोट खिसक गया। इसी दौरान बाबरी पर फैसला आया। पुरानी कहावत है कि लौट के बिद्धू घर को आये, अब लगे हैं मुस्लिमों को रिझाने में कहाँ तक कामयाब होंगे ये तो 2012 का विधानसभा चुनाव ही बताएगा, मगर मुलायम सिंह मुश्किल में ज़रूर हैं। पेश है बुलंद इंडिया मैगज़ीन के अगस्त 2010 में प्रस्तुत मेरा आलेख....

बातचीत

एकता का राज़ चलेगा,
मुस्लिम-हिन्दू साथ चलेगा....



राष्ट्रीय ओल्म कौंसिल ने नारा दिया है...
एकता का राज़ चलेगा,
मिस्लिम हिन्दू साथ चलेगा।
कहाँ तक कामयाब होपयेगा ये फंडा, जातिगत राजनीती के लिए बदनाम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम-हिन्दू एका क्या संभव है और क्या मकसद है ओल्म कौंसिल का बता रहे हैं राष्ट्रीय ओल्म कौंसिल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष परवेज आफ़ताब सिद्दीकी......

मांग

पूर्वांचल राज्य से कम बर्दास्त नहीं- अमर सिंह
  • एम अफसर खान सागर


अमर सिंह और मनोज तिवारी इस सोच में की कैसे बने पूर्वांचल।

अमर सिंह का लोकमंच और पूर्वांचल राज्य। कई मामले में अनूठा है। राजनेताओं को मुद्दा चाहिए जो कि सियासत का शगल है। पूर्वांचल की दर्द; गुरबत और बेकारी का दर्द ओढ़े अमर सिंह पूर्वांचल स्वभिमान पदयात्रा के जरिए लोगों को उनके बदहाली का एहसास दिलाने निकले हैं। छः दशक पहले भी सासद वियवनाथ गहमरी ने पूरब का दर्द बयान करते संसद में रो दिया था। दर्द होता है सबको अपनों का। जातीय राजनीति के लिए बदनाम यू. पी. मे एक नये ताने-बाने के साथ एक नई इबारत लिखने में जीजान से जुटने हैं अमर सिंह। कहां तक कामयाब होगें ये देखना है। कह भी रहे हैं कि मेरे जीवन के दस-पांच साल बचे हैं। यह कदम; यह संासें तब तक रूकेंगी जब तक पृथक पूर्वांचल राज्य न बन जाये। यहां भगवान शंकर बसते हैं बुद्ध बसते हैं कबीर बसते हैं प्रेमचन्द निराला और फिराक बसते हैं। मगर सरकारों की घोर उपेक्षा के चलते यहां गरीबी व बेरोजगारी चरम पर है।


पद यात्रा में अमर सिंह और मनोज तिवारी।

सभा को संबोधित करते अमर सिंह।

पूर्वांचल स्वाभिमान पदयात्रा में मौजूद लोग।

बलिया से चन्दौली तक के पूर्वांचल स्वाभिमान पदयात्रा के दूसरे चरण में अमर सिंह चन्दौली जनपद के धानापुर स्थित शहीद पार्क में अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। लोगों की उड़ी भीड़ ने उनके हौसले को दुगना कर दिया था। खूब बोले पूरे आधा घण्टा। बीमारी को दरकिनार करके। कुकुरमुत्ते मोहन से बेशर्म मुलायम व सैफई में होने वाले नंगे नाच तक। अमर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल बनकर रहेगा चाहे मुझे अपनी जान गवानी पड़े। उद्योग लगेंगे कारखाने लगेंगे। मेरी पदयात्रा कोई चुनावी निशन नहीं यह परिवर्तन यात्रा है। अपने लोगों के अधिकारों को दिलाने की यात्रा। उन्होने कहा कि योजना आयोग से मिले चालीस हजार करोड़ रूपये में पूर्वांचल के हिससे का बीस हजार करोड़ रूपया कहां है। कैसी विडम्बना है कि मायावती 500 करोड़ रूपये बेजान बुतों के लिए दे रही हैं जबकि पूर्वांचल के जिन्दा लाशों के लिए सिर्फ बीस करोड़। अब हम खामोश नहीं बैठेंगे अपने अधिकारों को छीन लेंगे।
पदयात्रा में भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी गीतों के माध्यम से लोगों को पूर्वांचल की कथा-व्यथा बता रहे हैं। राष्टीय प्रवक्ता असगर खां ने पूर्वांचल के लोगों के स्वभिमान को झकझोरा। हजारों की भीड़ के साथ चलते अमर सिंह का हौसला दुगना। हर हाथ उठता है तो पूर्वांचल के नाम पर। साथ में चल रहे प्रदेश प्रभारी अरविन्द सिंह सुशील रघुवंशी कमला यादव विजेनद्र सिंह समेत लोगों का काफिला पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए जोश से लब्बो लुआब देखा जा सकता है। अमर सिंह कह भी रहे हैं कि-

हम तो दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा।

मुद्दा

पृथक पूर्वांचल- पुरानी मांग, नया अभियान

  • एम अफसर खान सागर



शायद यही नक्शा हो पूर्वांचल का बंटवारा के बाद!


भारत को आजाद हुए 63 साल बीत चुके। विकास के पैमाने बदले। बैलगाड़ी से मोटर गाड़ी तक का सफर तय हुआ और पाती से मोबाइल की थाती तक। विकास की दौड़ में भारत हांफता हुआ चल रहा है। जहां अनेकों कल कारखानों का विकरस हुआ वहीं कदीमी दस्तगीरी ने दम तोड़ना शुरू किया। 18 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश का पूर्वी इलाका प्रति व्यक्ति आय में काफी पीछे है। लड़खड़ाती कास्तकारी दम तोड़ती दस्तगीरी विकराल रूप धारण करती बेरोजगारी हर रोज इलाका छोड़ते मजदूर और एक के बाद एक बन्द होते उद्योग धन्धे अलग पूर्वांचल राज्य की मांग की खास वजह हैं।



असगर खान राष्ट्रिय प्रवक्ता, लोकमंच।

आजादी
के बाद दर्जन भर से ज्यादा राज्य बने होंगे। सभी नये राज्यों में पूर्वांचल की आबादी ज्यादा होने के बावजूद केन्द्र व राज्य सरकार की उपेक्षा का दंश झेलता यह इलाका आज गरीबी और बेरोजगारी की चपेट में जीवन की आाखिरी सांसे गिन रहा है। इस इलाके में बेरोजगारों और मजदूरों की फौज खड़ी है जो जीवन की तलाश में मुम्बई दिल्ली असम गुजरात आदि जगहों पर जाते हैं जहां इनके पेट की आग को पूरबिया कह के लात-जूतों और लाठी-डंडों से शान्त किया जाता है।
चूंकि अबसे पहले शुरू आन्दोलनों के लड़खड़ा जाने की वजह से अलग पूर्वांचल राज्य की मांग परवान नहीं चढ़ सका है हालांकि अमर सिंह का लोकमंच एक जन आन्दोलन खड़ा करने की पहल है। अब यहां सबसे अहम सवाल यह खड़ा होता है कि अलग पूर्वांचल राज्य के इस पहल का अंजाम क्या होगा और इस पूर्वांचल की जनता इसे कितना स्वीकार करेगी ? इस बाबत लोकमंच के राष्टीय प्रवक्ता असगर खां कहते हैं कि आजादी के बाद पूर्वांचल के विकास पर सरकारों ने तवज्जो नही दिया है। भेदभाव पूर्ण नीतियों के चलते ही यह इलाका पिछड़ा है। बात अगर वर्तमान यूपी सरकार की करें तो बुतों के लिए 500 करोड़ रूपये का इंतजाम होता है और पूर्वांचल के जिन्दा लाशों के लिए सिर्फ 20 करोड़ रूपये। यही वजह है कि यह इलाका आज मुल्क का सबसे पिछड़ा गरीब और शोषित बनकर रह गया है। तकरीबन 9 करोड़ आबादी में पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं। डेढ़ करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। लोगों के चलते काफिले से यह कहा जा सकता है कि अब लोग अपने अधिकारों को पाने के लिए जागरूक हो गये हैं।
सत्ता के विकेन्द्रीकरण और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए छोटी-छोटी राजनीतिक इकाईयों का होना जरूरी मानकर कभी उठाया गया पूर्वांचल राज्य का अवधारण 60 साल पुराना माना जाता है। मगर दमदार व कद्दावर नेतृत्व के बगैर न तो यह राजनीतिक दलों का मुद्दा बन पाया और न ही जन आन्दोलन का रूप ले सका। छठे दशक में उत्तर प्रदेश के 75.54 किलोमीटर के फैलाव वाले 16 जिलों अब 8 मण्डल और 27 जिलों तक फैल चुकी है; को मिलाकर परिकल्पित पूर्वांचल को अलग राज्य बना दिया जाए तो इसका क्षेत्रफल उत्तर प्रदेश के वर्तमान क्षेत्रफल का तिहाई तथा सन् 2000 में गठित उत्तरांचल के डेढ़ गुना से भी ज्यादा होगा। इस तरह प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य में आठ मण्डल- इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, आजमगढ, बस्ती, फैजाबाद व देवीपाटन के 27 जिले इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज संतकबीरनगर सिद्धार्थनगर बस्ती बलरामपुर गोंडा कौशाम्बी बहराइच श्रावस्ती फैजाबाद अम्बेडकरनगर, आजमगढ, मउ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, भदोही, मिर्जापुर व सोनभद्र जिले शामिल हैं। प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य में 28 लोकसभा व 147 विधानसभा क्षेत्र आयेंगे।
अतीत के आइने में अगर देखें तो पं0 जवाहर लाल नेहरू के समय में तत्कालीन संासद गाजीपुर विश्वनाथ प्रसाद गहमरी संसद में पुर्वांचल के पिछड़ेपन की चर्चा करते हुए रो पड़े थे जिससे आहत होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नेहरू जी ने पूर्वांचल के आर्थिक व सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए पटेल आयोग का गठन किया था। पुर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में इस आयोग ने दौरा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी मगर दूसरे आयोगों की तरह इसका भी नतीजा सिफर निकला। पुर्वांचल पर पटेल आयोग की रिपोर्ट योजना आयोग की फाइलों में दबी पड़ी है। गहमरी जी नहीं रहे मगर पूर्वी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग गाहे-बेगाहे उठती रहती है।
आजादी के छः दशक बीत जाने के बाद भी पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन का सपना साकार नहीं हो पाया है।
आज हालात इस कदर बदतर हो गये हैं कि पूर्वांचल के गरीब किसान के घर अगर बेटा पैदा होता है तो उसे मुम्बई दिल्ली असम गुजरात में पिटते मजदूरों का डर सताने लगता है और कहीं लड़की पैदा हो जाती है तो वह लड़की के हाथ पीला करने की सोच से खुद पीला पड़ के मुरझाने लगता है। बहन का हाथ पीला करने के लिए भाई मुम्बई, दिल्ली, असम, गुजरात, गुडगांव जाकर हाड़तोड़ मेहनत करके खुद काला पड़ जाता है मगर बहन के हाथ पीला करने की चक्कर में वहां से लाता है टी. बी. कैंसर दमा व एड्स जैसी खतरनाक बीमारीयां।पूर्वांचल के बुनकरों का हाल बदहाल है। 90 के दशक में बुनकारी ने दम तोड़ना शुरू किया तो बनारस के करघा मालिक नाजिम जमील जुनैद जैसे तमाम करघा बेचकर रिक्शा चलाना शुरू किया। जैसे-जैसे हालात खराब होते गयें ये लोग दूसरे प्रदेशों के साथ खाड़ी मुल्कों का रूख अख्तियार करना याुरू किया। नजीर व कबीर के विरासत का कभी ऐसा हश्र होगा शायद किसी ने यह सोचा नहीं था। बात पूर्वांचल राज्य की चल रही है तो अगर बनारस के आस-पास का सांस्कृतिक कारोबार व धार्मिक स्टक्चर देखा जाए तो इससे बुनकरों को खास फायदा होगा। बनारस ही नहीं बल्कि आजमगढ़ मुबारकपुर मउ गोरखपुर व मिर्जापुर भदोही के कदीमी दस्तगीरों को उनके जीने की आस जग जाएगी।
पूर्वांचल में 12 हजार मेगावाट बिजली पैदा होती है जो इसके विकास की जरूरत से ज्यादा है। बन्द पड़े चीनी मिलों के चालू हो जाने से किसानों को जहां रवानी मिलेगी वहीं गोरखपुर के फर्टिलाइजर कम्पनी के चालू हो जाने से किसानी को जिन्दगानी हासितल हो सकती है। मउ का हथकरघा बनारस की साड़ी भदोही का कालीन मिर्जापुर के पीतल का कारोबार और चुनार के चीनी मिट्टी के कुटीर उद्योग जो दम तोड़ रहे हैं उनके शुरू हो जाने से पूर्वांचल के किसानों बेरोजगार नौजवानों को जरिया-ए-मास का इंतजाम हो सकता है जिससे उनके जीने की उम्मीद पैदा हो सकती है। पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग करने वाले इस उम्मीद से चल रहे हैं कि-

जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पे नजर है
आंखों ने कभी मील का पत्थर नही देखा।

Sunday, February 20, 2011

संत

अघोराचार्य बाबा किनाराम जी महाराज
  • एम अफसर खान सागर


बाबा कीनाराम जी।

औघड़ सन्त किनाराम जी को उत्तर भारत के अघोरपंथ के प्रवर्तक आचार्य के रूप में जाना जाता है। बाबा कीनाराम जी का जन्म सम्वत् 1658 (सन् 1601) के भद्रमास के कृष्णपक्ष की चतुदर्षी तिथि को सुबह सुर्योदय के समय वाराणसी से लगभग 32 किमी0 पूर्व चन्दौली जनपद के महाईच परगना के रामगढ़ ग्राम में श्री अकबर सिंह जी के घर हुआ था । चूंकि अकबर सिंह को बहुत दिनों बाद पत्र रत्न की प्राप्ति हुई इसलिए पुरोहितों ने अकबर सिंह को परामर्ष दिया कि पुत्र दीर्घजीवी हो और पृथ्वी पर अपनी कीर्ति फैलावे इसलिए बालक को किसी के हाथ बेच कर ‘‘ कीन ’’ (खरीद) लें। पुरोहितों के इस परामर्श के अनुसार ही बालक का नाम कीनाराम रखा गया। शिव राषि के कारण वैष्णव लोग बाबा कीनाराम को शिवाराम के नाम से जानते हैं।
बचपन में ही कीनाराम जी की रूचि सांसारिक कार्यों में नहीं थी। उनके असाधारण व्यवहार से परिवार के लोग प्रायः अचम्भित रहते। कीनाराम बचपन से ही साधु बनने की बात किया करते थे इस लिए आप के काफी विरोध के बाद भी 12 वर्ष की अवस्था में ही आपको वैवाहिक बन्धन में जकड़ दिया गया। जब आप केवल 15 वर्ष के थे तभी आपके गौना का दिन निष्चित कर दिया गया। गौना के एक दिन पूर्व ही आपने अपनी माँ से दूध-भात खाने को मांगा (दूध - भात मृतक कर्म के अवसर पर ग्रहण किया जाता है), माँ ने इसे अशुभ मानकर दही भात खाने का आग्रह किया मगर बालहठ के आगे उनकी ना चली और दूध-भात खाने को दिया। इस घटना के कुछ समय बाद ही यह समाचार आया कि आप की पत्नि कात्यायनी देवी का स्वर्गवास हो गया है। इस घटना का युवा कीनाराम पर बुरा असर पड़ा और संसार से तीव्र वैराग उत्पन्न हुआ। कुछ समय बाद आपके माता का भी स्वर्गवास हो गया तथा आप अचानक एक दिन घर छोड़ कर निकल गये।



रामगढ-चंदौली में कीनाराम जी का मठ।

घर छोड़ने के बाद कीनाराम जी गाजीपुर के कारों ग्राम से गुजर रहे थें कि रास्ते में एक बुढ़िया रोती मिली। निर्धन बुढ़िया के पास एकमात्र पुत्र था जो कि जमींदार द्वारा लगान न दिये जाने के कारण दण्डित किया जा रहा था। बुढ़िया के संताप के कारण बाबा कीनाराम उस जमींदार के पास पहुँच कर बच्चे को छोड़ने के लिए आग्रह करने लगे लेकिन लोभी जमींदार ने बाबा की बात मानने से इन्कार कर दिया। तब बाबा ने जमींदार को वहीं जमीन खोदने को कहा जहाँ बच्चा बैठा था खोदने पर स्वर्ण मुद्रायें मिली ऐसा देख जमींदार बाबा के पैरों पर गिरकर क्षमा की याचना करने लगा तथा बुढ़िया ने भी अपने इकलौते पुत्र को बाबा को समर्पित कर दिया। आगे चलकर यही बालक बाबा बीजाराम के नाम से प्रसिद्ध हुआ ।




बाबा कीनाराम को खड़ाऊ पहन कर चलते हुए पृथ्वी पर पैर टिकने और एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने की सिद्धी प्राप्त थी। कारों ग्राम से प्रस्थान कर बाबा कीनाराम गिरनार की तरफ चल दिये। यहाँ पर आपकी मुलाकात अघोरमत के महान समर्थक बाबा दत्तात्रेय से हुयी। महातमा दत्तात्रेय ने आपकी कठिन परीक्षा ली और योग्य पा कर आपको दीक्षित कर एक पुरवा और एक लगोट देकर काषी में बाबा कालूराम के पास भेजा। जब कीनाराम जी कालुराम जी के पास काषी के हरिष्चन्द्र घाट पर पहुँचे तो कालूराम जी खोपड़ी पर सिद्धी कर रहे थे तो आपने कालूराम से प्रष्न किया कि यह शव जो किनारे लगा है मुर्दा है या जिन्दा ? तब कालूराम ने कहा कि मुर्दा इसपर कीनाराम जी ने शव से कहा कि ‘‘ऐ रामजीयावना उठ काहें सो रहा है’’ और मुर्दा उठ गया और बाबा के चरणों पर गिर गया। कालूराम जी तो सब जानते थे लेकिन फिर भी उन्होने कीनाराम से कुछ खाने को मांगा। इस पर बाबा ने गंगा जी को आदेष किया और उसी क्षण एक मछली सामने जल रहे चिता में आकर गिर पड़ी और दोनों अवघड़ संतों ने भुनी मछली खाया। अब परीक्षा ले चुके कालूराम जी ने गुरू दत्तात्रेय द्वारा दिया गया सोटा बाबा कीनाराम को सौंपा। गिरनार के बाद आप कराची पाकिस्तान के सुदूर पहाड़ी स्थित हिंगला देवी मन्दिर पहुँच कर काफी दिनों तक देवी की आराधना की एक दिन अचानक किनाराम जी ने देवी का असली रूप देखने की हठ ठान ली भक्त के हठ पर देवी ने उन्हे अपना असली रूप दिखाया और कहा कि मैं ही हिंगला देवी हूँ और अब मैं यहाँ से क्री कुण्ड चली जाऊँगी तुम भी वहीं चलो इसपर बाबा किनाराम क्री कुण्ड वाराणसी चले आये।
बाबा कीनाराम के चमत्कार की अनेक घटनायें प्रचलित हैं जिसमें गाजीपुर के भुडकुड़ा में जल का दूध बना देना, गिरनार से लौटते वक्त राजा के सिपाहीयों द्वारा पकड़े जाने पर जेल में अपने आदेष पर चक्की चलवाना, सैदपुर में गरीब दीपुआ को उसके रेवड़ी सत्कार पर प्रसन्न होकर दीपचन्द्र बना देना आदि। बाबा कीनाराम शैव, वैष्णव एवं अघोरपंथ तीनों सम्प्रदायों में दीक्षित होने के कारण तीनों का सम्मिश्रण करने में पूर्ण सफल हुये। वैष्णव रीति से रामोपासक तथा अघोरपंथ से मद्य-मांस भक्षी। आप जात-पात के भेद-भाव से पूर्ण रूप से मुक्त थे। आप कहते थे कि ‘भाई जतियों क खईली, कु जतियों क खईली तबो ना अघइली’। मूर्ति पूजा इनके सम्प्रदाय में पूर्ण रूप से निषिद्ध है। किनाराम जी महाराज ने अनेक अघोरपीठ की स्थापना की जिसमें अघोर सिद्धपीठ, रामगढ़, क्री-कुण्ड, वाराणसी, देवल, गाजीपुर प्रमुख है। इनके नाम पर मुड़ीयार, सैरपुर में अघोराचार्य बाबा किनाराम सेवा संस्थान व एक चिकित्सालय की स्थापना की गयी है। जहाँ निःषुल्क इलाज किया जाता है। काषी में इस सम्प्रदाय से सम्बन्धित षिवाला क्षेत्र में क्रीं-कुण्ड है। इस स्थान पर इस पंथ की प्रधान गद्दी लगभग 400 वर्ष पूर्व बाबा कीनाराम जी ने ही स्थापित किया था। इस स्थान पर हर वर्ष भादो माह में लोलाक छठ का मेला लगता है तथा मान्यता है कि क्रीं-कुण्ड में स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है।




गाजीपुर में कीनाराम जी का मठ।

बाबा कीनाराम जी सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ अलौकिक शक्तियों का प्रयोग कर गरीब, दुखियों, रोगीयों और बहिष्कृत व्यक्तियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझते थें। आप स्वयं कहा करते कि मैं उन सभी मनुश्यों को आदर और प्यार देता हूं जो उपेक्षित हैं और जो अपनी की हुयी गलतीयों को सुधारने के लिए उत्सुक हैं। क्रीं-कुण्ड स्थल में आज भी बाबा कीनाराम का तख्त सुरक्षित है तथा उनके द्वारा आज से लगभग 400 वर्ष पूर्व प्रज्जवलित धूनी उसी प्रकार से जल रही है। यहाँ पर आपकी समाधी निर्मित है। मान्यता है कि अवघड़ सन्त बाबा कीनाराम जी ने अपने भौतिक शरीर को सन् 1772 में त्यागा था।
अवघड़ सन्त बाबा कीनाराम जी के जन्म स्थान रामगढ़ (चन्दौली) में भी अघोर सिद्ध पीठ है। बाबा किनाराम की जन्म स्थली होने के कारण इस सिद्धपीठ का महत्व ज्यादा है। विषाल बरगद का वृक्ष आज भी उसी तरह तेज बरसा रहा है जैसे बाबा के साधना के बक्त। पूजा के वक्त बाबा किनाराम के मठ में दिव्य शक्ति की अनुभूती होती है। बाबा किनाराम द्वारा इस मठ में एक कूप का निर्माण कराया गया था। कहा जाता है कि निर्माण के समय ईंट कम हो गया था तब बाबा ने पास रखे गोहरे लगाने का आदेष दिया। आदेष वो भी बाबा का गोहरे ईंट में बदल गया। जो आज भी दर्षनीय है, इसे राम सरोवर के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि राम सरोवर में स्नान मात्र से रोगों से मुक्ति मिलती है। रविवार व मंगलवार को किनाराम स्नान के लिए लोागें की भीड़ लगती है। स्थानीय निवासी धनंजय सिंह बताते हैं कि ‘बाबा एक बार इसमें कूद कर अदृष्य हो गये थें।’ अघोर सिद्धपीठ रामगढ़ में आज भी बाबा का सिंहासन है और पास में इनके षिष्य बीजाराम जी का भी सिंहासन है। जहाँ आज भी धूनी उसी तरह प्रज्ज्वलित है। अघोर सिद्धपीठ रामगढ़ में प्रति वर्ष आपके जन्म दिन पर तीन दिवसीय ‘जन्मोत्सव समारोह’ का आयोजन किया जाता है। जन्मोत्सव समारोह में दूर-दूर से विद्धान, गायक, संगीतकार, वादक एवं कलाकार आतें हैं। जन्मोत्सव समारोह के दौरान निःषुल्क भोजन व रहने का इन्तजाम होता है। जन्मोत्सव समारोह में प्रदेष के मन्त्री, सांसद एवं विधायक समेत हजारों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहते है। मठ में विषाल मन्दिर है जिसमें वर्ष भर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलता है। यहाँ पर लोग दहेज रहित विवाह करते हैं। अघोर पंथ के प्रवर्तक बाबा किनाराम जी ने समाज को सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का पाठ पढ़ाया है। इसलिए बाबा के मठ में लोग धर्म व सम्प्रदाय से उपर उठ कर उनके दर्षन हेतु आते हैं। लोगों को इस बात की उम्मीद रहती है कि उनकी मुरादें बाबा के मठ में जरूर पूरी होगी और होता भी हैं।

इबादत गाह

जामा मस्जिद धानापुर-चंदौली, उत्तर प्रदेश